UP: कमरे में पति के शव के पास बैठी थी पत्नी, दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने खोला दरवाजा तो उड़ गए उनके होश
Gorakhpur News: गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में रह रहे सेवानिवृत्त फ्लांइग ऑफिसर श्रवण सिंह का शव उनके कमरे में मिला। उनकी पत्नी शव के पास बैठी थी। दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने इसकी रिश्तेदाराें को दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के वार्ड संख्या छह के दोनखर पूर्वी में रिटायर्ड फ्लाइंग आफिसर श्रवण सिंह व उनकी पत्नी रहते थे। बेटे की मौत हो चुकी है। बहू अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। श्रवण की पत्नी अपने बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में चल रही थी। कुछ दिनों ने उनके घर से दुर्गन्ध आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी। बुधवार को रिश्तेदार पहुंचे और दरवाजा खोला था उनके होश उड़ गए।

शव को एक टक निहार रही थी श्रवण की पत्नी
दरवाजा खुला तो रिश्तेदारों ने देखा कि श्रवण सिंह मृत हालत में पड़े हैं। उनके पास उनकी पत्नी बैठी थी। पत्नी शव को एक टक निहार रही थी। मानों उनकी दुनिया में अब कुछ न बचा हो। इकलौते बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। बहू अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। रिश्तेदारों व अन्य परिजनों ने आने के बाद श्रवण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications