UP: पड़ोसी ने लड़की के साथ की छेड़छाड़ और फिर कर दिया यह काम, परिजनों के उड़े होश
गोरखपुर में एक युवक ने लड़की द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र स्थित हरिहरपुर बनकटी गांव में पड़ोसी ने एक लड़की को छेड़खानी का विरोध करने पर मौत के घाट उतार दिया। लड़की के चाचा व चाची की पिटाई भी की। हत्या के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बनकटी गांव की रहने वाली लड़की रात को अपने दिव्यांग चाचा और चाची को खाना देने गयी थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाली एक युवक शराब के नशे में उससे छेड़खानी करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो उसके चाचा- चाची भी आ गए और उसका विरोध करने लगे। विरोध करने पर उसने चाचा- चाची को भी पीटना शुुरु किया। चाचा- चाची को पिटता देख लड़की उन्हे बचाने गयी। इसी बीच युवक ने मूसल से लड़की के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी बीच उसकी मौत हो गयी। राम मिलन की बेटी प्रियंका बीए की छात्रा थी। गांव का रहने वाला सरवन उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications