UP: प्रेमिका संग बागीचे में जीजा को देख साले ने खोया आपा, और कर दिया यह काम
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में युवक को उसकी प्रेमिका के साथ देख साला आग बबूला हो गया। विवाद के बाद परिजनों ने शादी तोड़ दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा के रहने वाले वाले युवक को साले ने प्रेमिका के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरु हुई और मामला थाने पहुंचा। इधर साले के घर वालों ने इस युवक से विवाह करने से मना कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के रहने वाले एक युवक का विवाह इसी क्षेत्र की लड़की से तय हुई थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। इसी बीच शुक्रवार को पिपरी गांव के सामने आयुष विश्वविद्यालय के बगल स्थित बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगा। जिस पर दोनों में मारपीट शुरु हो गयी और मामला थाने पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर लड़की के परिजनों ने विवाह करने से मना करते सगाई तोड़ दी।
थानाध्यक्ष गुलरिहा ने बताया कि सगाई होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया है। जिस पर लड़की के भाई ने विरोध किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications