Gorakhpur: हैवान बनी पुलिस, व्यक्ति की पीटकर ले ली जान, ग्रामीणों ने उठाया यह कदम

Gorakhpur News: गोरखपुर की बांसगांव पुलिस का अमानवीय रुप सामने आया है। किसी मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस ने उसे दौड़ाकर इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी। एसएसपी ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के चाड़ी गांव में बुधवार रात रामसकल को गिरफ्तार करने गयी थी। पचास वर्षीय रामसकल ने पुलिस का उग्र रुप देख खुद को बचाने का प्रयास किया और भागने लगे। इसी दौरान पुलसिकर्मियों ने उन्हे दौड़ाना शुरु कर दिया। वह गिरकर बेहोश हो गये । उसके बाद भी पुलिसवाले उनकी पिटाई करते रहे। उसके बाद उन्हे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गये।

gorakhpur

रामसकल का उनके पटीदार रामबचन से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई थी। लेकिन तब भी पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए सिर्फ रामबचन और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में रामबचन को गिरफ्तार करने आए थे।

बुधवार सुबह एक दरोगा और सादे लिबास में पुलिसकर्मी रामसकल के घर जा पहुंचे। उसे भला बुरा कहने लगे। कुछ दूरी पर रामसकल के पटीदारी के लोग भी खड़े थे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बांसगांव- कौड़ीराम मार्ग जाम कर दिया था। सीओ बांसगांव ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी गई है। एसपी साउथ को जांच सौपी गयी है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+