Gorakhpur News: देर रात युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती देर रात घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से न लेते हुए सिर्फ छेड़खानी का केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 जुलाई की है। उरूवा बाजार की रहने वाली युवती के साथ यह हैवानियत की गयी है। 16 जुलाई की रात दो बजे के करीब युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। लौटते समय गांव के तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। कुछ समय बीतने के बाद जब युवती घर नहीं आई तो मां उसे खोजने बाहर निकल गयी। उसने देखा बाग में तीन युवक उसे पकड़े हुए हैं और रेप कर रहे हैं। चिल्लाने पर वह वहां से भाग निकले।

gorakhpur

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरोपी राजू, रवि व सोनू एक ही गांव के रहने वाले हैं। इन्हे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+