9 फरवरी को होनी थी शादी, बंट चुके थे कार्ड, मंगेतर से ऐसी क्या बात हुई युवती ने दे दी जान,जानिए क्या है मामला

गोरखपुर में एक युवती ने अपने मंगेतर से बात करने के बाद आत्महत्या कर ली है। दोनों की शादी तय थी और 9 फरवरी को होने वाली थी।

girl

Gorakhpur News: घर में खुशी का माहौल था। बेटी की शादी को लेकर माता-पिता सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। कार्ड भी बंट गए थे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि घर में मातम परस गया। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी,वहां सभी चिखने चिल्लाने लगे। वजह यह थी कि जिस युवती की शादी 9 फरवरी को होने वाली थी, उसने मौत को गले लगा लिया। युवती ने अपने मंगेतर से व्हाट्सएप पर बात करने के बाद यह कदम उठाया। इस घटना से चारो तरफ गम का माहौल हो गया।

9 फरवरी को होनी थी शादी
गुलरिहा थानाक्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला टोला के रहने वाले श्रीकांत यादव बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। घर में खुशी का माहौल था। खुशी का कारण था उनकी बेटी बिंदिया की शादी। बिंदिया की शादी 9 फरवरी को होने वाली थी। बिंदिया की शादी साल भर पहले ही गीडा क्षेत्र के बोक्टा के रहने वाले चंद्रजीत के साथ तय हो गयी थी। पिता कपड़े की खरीददारी करने गए थे व बेटा कार्ड बांटने गया हुआ था। मां गांव में ही दूसरे घर गयी हुई थी।

फंदे से लटकता मिला शव
जब परिजन घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। वो उसे आनन- फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आप ने मेरे साथ बहुत गलत किया
आत्महत्या करने से पहले युवती अपने मंगेतर से व्हाट्सएप पर बात कर रही थी। कुछ देर पहले दोनों की फोन पर भी बात हुई थी। चैटिंग में युवती ने लिखा है कि 'मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे भगवान करें आप को मुझसे अच्छी मिले, आप ने सिर्फ टाइम पास किया मेरे साथ, बस आप को मुझसे प्यार ही नहीं था कभी' दूसरी चैटिंग 'मैं अब उस घर में कैसे आऊंगी, कैसे रहूंगी, अब मैं नहीं रह पाऊंगी उस घर में, आप ने मेरी इज्जत खराब कर दी, आप को कोई फर्क नहीं पड़ता हमारी शादी हो या न हो तो मैं अकेले नहीं रह पाऊंगी अब' अंतिम चैटिंग 'बहुत गलत किया आपने' । उसने मंगेतर द्वारा भेजे गए संदेश को डिलीट कर दिया था।

प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    गोरखपुर: डोली की जगह उठी बेठी की अर्थी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+