UP Panchayat Chunav: गोंडा में लाटरी सिस्टम से हुआ विजेता का फैसला, दोनों प्रत्याशियों के मिले थे बराबर वोट

UP Panchayat Chunav: गोंडा में लाटरी सिस्टम से हुआ विजेता का फैसला, दोनों प्रत्याशियों के मिले थे बराबर वोट

गोंडा, मई 04: दो मई से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना अभी चल रही है और अभी तक सारे परिणाम नहीं आ सके हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिलचस्प सीन देखने को मिला है। दरअसल, गोंडा के पंडरी कृपाल ब्लॉक के खैरा गांव के प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलीं। यहां मतों की गिनती में दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहे। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने खड़े हो गए और हंगामा शुरू हो गया। आखिरकार इसका फैसला टॉस प्रक्रिया और लॉटरी से हुआ।

UP Panchayat Chunav Result 2021 News update: candidates got same vote winner decided by lottery

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला गोंडा जिले के पंडरी कृपाल विकास खंड के ग्राम पंचायत खैरी का है। यहां ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए पूनम पाठक और जामवंता देवी आमने-सामने थीं। जब मतगणना केंद्र पर इन दोनों के मतों की गिनती की जा रही थी, तो दोनों प्रत्याशियों को 607-607 वोट मिले। इस वजह से दोनों पक्षों के समर्थक आपने-सामने आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचा मामला
मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के मतों का बराबर पाए जाने का मामला रिटर्निंग ऑफिसर ने जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही तक पहुंचाया। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही में निर्देश दिया कि दोनों प्रत्याशियों के बीच लॉटरी निकाली जाए। मतगणना स्थल पर तैनात अधिकारियों ने लॉटरी निकाली। इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी पूनम पाठक की किस्मत चमकी और वह आखिरकार विजयी घोषित हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+