गोंडा: सड़क हादसे में दो भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पुल के नीचे पड़े मिले शव

Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी जंगल पुल के पास सोमवार को तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत भांजे की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शवों की शिनाख़्त नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीणों ने तीनों की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

three people died in a road accident near bridge

दरअसल, मनकापुर कोतवाली व वजीरगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर टिकरी जंगल के बीच स्थित पुल के नीचे सोमवार को तीन युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची । तीनों युवकों के शव पुल के नीचे पड़े हुए थे। दो युवक बाइक के नीचे दबे थे जबकि एक युवक का शव थोड़ी दूर पड़ा था। तीनों के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस तीनों की मौत को हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि पुल के पास तीव्र गति का मोड़ है। यह ब्लाइंड स्पॉट भी है, हो सकता है कि बाइक सवार तेज गति में जा रहे हों और मोड़ पर बाइक अनियंत्रण हो गई जिससे तीनों बाइक समेत पुल के नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा नहीं है।

three people died in a road accident near bridge

ग्रामीणों ने तीनों की हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंके जाने की आशंका जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस तरह से दो शव आपस में सटे हुए हैं और बाइक उनके ऊपर रखी हुई है इस तरह से हादसा नहीं हो सकता। हादसा हुआ होता तो बाइक छूटकर दूर गिरी होती या बाइक सवार भी दूर-दूर तक गिरते। तीनों युवक वजीरगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है। मनकापुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि शवों की शिनाख़्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पुणे की महिला बनी फर्जी IAS, यूपी पुलिस पर ठीक से नहीं झाड़ पाई रौब तो पकड़ी गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+