यूपी: एंबुलेंस में हुआ महिला का प्रसव, अस्पताल में भर्ती होते-होते गायब हुआ बच्चा
Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के महिला अस्पातल से बच्चा चोरी करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष व सीएमएस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

मामला गोंडा जिले महिला अस्पताल का है। यहां बनघुसार निवासी भदई की पत्नी बड़का अस्पताल गेट पर एंबुलेंस में ही बच्चा पैदा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला डॉक्टर ने बच्चे का परीक्षण कराकर उसको भी वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बच्चे की देखभाल के लिए महिला की सास वहीं पर रुक गई।
बताया जाता है कि भोर में सास के साथ बैठी एक महिला ने नवजात को दुलारने के लिए ले लिया और चकमा देकर नवजात को लेकर वहां से लेकर फरार हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला हरे रंग की साड़ी पहने हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास वार्डों में भर्ती व उनके परिजनों से पूछताछ कर सुराग टटोलने में जुटी हुई है। सीएम एस अनंत प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। एफआईआर कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications