गोंडा: मां और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर मिले तीनों के शव
गोंडा: मां और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर मिले तीनों के शव
गोंडा, 01 अक्टूबर: क्राइम कंट्रोल के उत्तर प्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है। यहां मां और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के अंदर चारपाई पर पड़े मिले है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर खरगूपुर थाना पुलिस समेत आईजी देवीपाटन रेंज, डीएम, एसपी सहित तमाम आला अधिकारियों का जमावड़ा लगा।

फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का शक पति पर ही जता रही है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है। बता दें कि यह मामला गोंडा जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र के देवरिया कला गांव का है।
देवरिया कला गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशिल्या देवी (26), चार वर्षीय बेटी जानवी व एक वर्षीय ज्ञानवी की हत्या कर दी गई। कौशल्या का पति ओमप्रकाश दिल्ली में आजादपुर मंडी में कार्य करता था। वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था। कौशिल्या का मायका पड़ोस के ही सौरैया गांव में था। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत खरगूपुर, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, आईजी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
कौशिल्या के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों का शव चारपाई पर मिला। वहीं, घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मौके की स्थिति देखते हुए घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। फिलहाल हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications