बिना वर्दी के लोगों से वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज सहित 5 हो गए सस्पेंड

Recommended Video

    बिना वर्दी के लोगों से वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज सहित 5 हो गए सस्पेंड

    गोंडा। यूपी के गोंडा में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां खुलेआम वसूली की शिकायत मिली है। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर लकड़मंडी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह द्वारा अपने मातहतों के साथ बैठकर खुलेआम वसूली करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

    chowki incharge including five policemen suspended for taking bribe

    चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज अभिषेक पाण्डेय, डायल 100 के ड्राइवर और आरक्षियों द्वारा जमकर वसूली की जा रही थी। आने-जाने वाले वाहनों, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों और अन्य लोगों से खुलेआम वसूली की शिकायत मिल रही थी। इसी बीच वसूली का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें पुलिसकर्मी बिना वर्दी के बैठकर लोगों से पैसा और मोबाइल छीनते दिखाई दे रहे। तस्वीरों मे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से आम आदमी के रक्षक ही लुटेरों की तरह बैठकर पैसा और मोबाइल छीन रहे हैं।

    chowki incharge including five policemen suspended for taking bribe

    इसकी शिकायत जब जिले के एसपी से की गई तब जाकर पुलिस महकमा हरकत में आया और एक्शन में आए एसपी राकेश प्रकाश सिंह ने 2 चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह और अभिषेक पाण्डेय, 2 सिपाहियों और डायल 100 के चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं लकड़मंडी चौकी में तैनात 9 अन्य आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप तो मचा हुआ है मगर ऐसा वीडियो सामने आने से खाकी शर्मसार भी हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भ्रष्टाचार मे लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी को भी आम जन मानस के बीच ऐसा कृत्य करने की छूट नहीं है। ऐसा पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+