BJP Leader Video: UP में भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, MP जैसी सच्चाई या साजिश? जानें पूरा मामला
BJP Leader Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने भाजपा के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह भी बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक्सप्रेसवे पर भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ पर महिला से संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी बीच अब यूपी से ऐसा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

गोंडा की घटना 12 अप्रैल की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो हाल ही में सामने आया है। वीडियो में पार्टी कार्यालय के बाहर एक महिला और भाजपा जिलाध्यक्ष नजर आते हैं। फुटेज में जिलाध्यक्ष महिला को गले लगाते दिखाई देते हैं। इसे विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा भी जमकर शेयर किया जा रहा है।
हालांकि जिलाध्यक्ष ने इसे गलत तरीके से पेश किया गया वीडियो बताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर भाजपा नेता ने इस मामले में सफाई दी। भाजपा नेता ने बताया कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने केवल मदद की थी।
दो वीडियो हुए हैं वायरल
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के अंदर भी असहजता साफ देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पार्टी कार्यालय के CCTV फुटेज में जिलाध्यक्ष को महिला को सहारा देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी फुटेज में वे सीढ़ियों के पास महिला को गले लगाते दिखते हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के एक पदाधिकारी ने इस मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की है। हालांकि शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है लेकिन आरोप गंभीर हैं। जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता के शोषण का आरोप लगाया गया है।
बीजेपी ने बताया विरोधियों की साजिश
इस पूरे घटनाक्रम पर जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सफाई देते हुए कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने बताया कि महिला पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद वे उन्हें कार्यालय लाए थे।
कश्यप ने दावा किया कि जब महिला सीढ़ियां चढ़ रही थी तब अचानक उसे चक्कर आ गया, जिस पर उन्होंने उसे सहारा दिया। इसी दौरान वह फुटेज रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो 12 अप्रैल का है लेकिन अब वायरल किया जा रहा है।
भाजपा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि प्रभावित हुई है और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अमर किशोर कश्यप को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications