गोंडा: अस्पताल से डॉक्टर गायब, महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के फर्श पर बच्चे के जन्म दिया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद देवीपाटन मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रतन कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। जांच की जाएगी और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

A woman gave birth on floor after failing to find a doctor in the community health center in gonda

मामला गोंडा के बभनजोत ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। यहां एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों की मानें तो अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। पीड़ित महिला के परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में डॉक्टरों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।

इधर, महिला की हालत खराब होती जा रही थी परिजनों ने उसे परिसर के नीचे मजबूर होकर कूड़ेदान के पास फर्श पर लिटा दिया। जहां महिलाओं की मदद से चादर तानकर महिला का प्रसव कराया गया। अस्पताल के इतनी बड़ी लापरवाही से मां और नवजात बच्चे की जान तक जा सकती थी। वहीं, मामला सामने आने के बाद देवीपाटन मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रतन कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। जांच की जाएगी और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+