नतीजों से पहले गोवा में प्रमोद सावंत की कुर्सी दांव पर? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कही ये बात

पणजी, 08 मार्च। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। सावंत ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात की, इस दौरान उनसे हाल ही में चुनाव पर चर्चा हुई। हम प्रदेश में अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि मुझे एक बार फिर से सेवा का मौका दिया जाएगा। अगर भाजपा ने यह कहा है मैं प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दावेदार हूं तो यह जरूर होगा। भाजपा जो कहती है वो करती है।

10 मार्च को आएंगे नतीजे

10 मार्च को आएंगे नतीजे

प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 20 से अधिक सीटें जीत रही है। अधिकतर एग्जिट पोल्स में यह उम्मीद जताई गई है कि भाजपा जीत रही है। हम निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व उन लोगों से बात करेंगा कि उनकी मांग क्या हैं। हम एमजीपी का समर्थन मांगेंगे अगर जरूरत पड़ी। बता दें कि गोवा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान

छोटे दल निभाएंगे अहम भूमिका

छोटे दल निभाएंगे अहम भूमिका

इस बीच सूत्रों का कहना है कि एमजीपी और अन्य दलों ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए खास शर्त रखने की योजना बनाई है, उन्हें समर्थन के बदले कुछ विशेष जरूर चाहिए। ऐसे में संभव है कि भाजपा को प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने में दिक्कत का सामना करना पड़े। कांग्रेस ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वह केजरीवाल की आप और टीएमसी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है। गोवा कांग्रेस के इंचार्ज दिनेश गुंडू ने कहा कि हहम भाजपा के खिलाफ किसी भी दल के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। हम टीएमसी और आप के साथ भी गोवा में भाजपा के खिलाफ गठबंधन के लिए तैयार हैं।

त्रिशंकु विधानसभा के आसार

त्रिशंकु विधानसभा के आसार

गौर करने वाली बात है कि ममता बनर्जी की टीएमसी ने पहली बार गोवा के मैदान में कदम रखा है। उसे एग्जिट पोल में तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के गठन में टीएमसी की भूमिका अहम हो सकती है। टीएमसी का एमजीपी के साथ प्रदेश में गठबंधन है। गोवा में जो एग्जिट पोल सामने आए हैं वो कांटे की टक्कर की ओर इशारा करते हैं। पोल के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रदेश में 16-16 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं। लिहाजा दोनों ही दलों को पूर्ण बहुमत के लिए 5 अन्य सीटों का इंतजाम करना पड़ सकता हैा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+