'इस बार कांग्रेस चुनाव जीतेगी', चिदंबरम बोले- गोवा में हमारे किसी MLA को कोई छीन नहीं सकता

पणजी। गोवा व‍िधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले कांग्रेस आत्‍मव‍िश्‍वास से भरी हुई है। ज्‍यादातर एक्जिट पोल्‍स में वह भाजपा को टक्‍कर देती हुई नजर आ रही है, और कई एक्जिट पोल्‍स में तो कांग्रेस ही भारी पड़ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि, इस बार भाजपा सत्‍ता से बाहर हो जाएगी। देश के गृहमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि, 'गोवा में कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।'

Goa election 2022: P chidambaram says- Congress will win, 40 candidates Have Been Locked In Hotels

चिदंबरम का कहना है कि, इस बार हमारी पार्टी भाजपा को मात दे देगी। उन्‍होंने पार्टी के उम्मीदवारों से कहा कि वे गैर-भाजपा दलों को भी सरकार बनाने के प्रयासों में शामिल करें। चिदंबरम ने यहां तक दावा किया ​​​​कि कांग्रेस अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है। खबर आ रही है कि, कांग्रेस नेता कामत के बर्थडे के नाम पर पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को होटल में बुलाया और उन्‍हें अब कहीं और संपर्क करने लायक नहीं छोड़ा है। यानी, कांग्रेस आलाकमान ने अपने सभी प्रत्याशियों को एक तरह से अपने घेरे में ले लिया है।

Goa election 2022: P chidambaram says- Congress will win, 40 candidates Have Been Locked In Hotels

चिदंबरम ने एक न्‍यूज वेबसाइट से बातचीत में यह बात भी कही कि, अब कांग्रेस के व‍िधायकों को बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, हमारे विधायक नहीं बिकेंगे। उन्हें कोई नहीं तोड़ सकता।' इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस ने 10 मार्च के दिन आने वाले चुनाव परिणाम में अपनी जीत होने का विश्वास व्यक्त किया, व‍िशेषकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, सरकार कांग्रेस की बनेगी।

दिगंबर कामत ने भी यही दावा किया। उन्‍होंने कहा कि, पार्टी 2017 में हुई अपनी गलतियों को नहीं दोहराएगी, जब सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस को सत्ता से बाहर रोक लिया गया था। पिछले चुनाव में 17 सीटें लाने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी थी, इसलिए इस बार उसने अपने सभी प्रत्याशियों को नतीजे आने के पहले ही दो होटलों में शिफ्ट कर दिया है।

Goa election 2022: P chidambaram says- Congress will win, 40 candidates Have Been Locked In Hotels

बता दें कि, कांग्रेस ने इस बार गोवा फॉरवर्ड पार्टी (तीन सीटों) के साथ गठबंधन में गोवा का चुनाव लड़ा। 40 विधानसभा सीटों में से 37 सीटों पर उसके ही उम्‍मीदवार खड़े हुए। उसके बाद सोमवार को ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया। वहीं, कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को भाजपा से ज्‍यादा सीटें मिलीं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक व चुनाव प्रभारी कामत ने पार्टी के उम्मीदवारों और उनके संबंधित चुनाव एजेंटों की एक बैठक के बाद कहा, "चिदंबरम ने अभी-अभी हमसे कहा है, भले ही पार्टी को बहुमत मिले, कांग्रेस सभी गैर-भाजपा दलों को साथ जोड़ना चाहेगी।" कामत ने यह भी कहा, "हमें लगता है कि हमारी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी और गोवा फॉरवर्ड के साथ गठबंधन से सत्ता में आएगी।"

उन्होंने कहा, "2017 में जो हुआ वह इस साल नहीं होगा। हम साथ हैं, हम तैयार हैं। इस बार कांग्रेस सरकार बनाएगी और किसी चीज की कोई गुंजाइश नहीं होगी।,"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+