'नहीं भूल सकते जब राहुल गांधी और केजरीवाल ने क्या कहा', BJP ने याद दिलाए उत्पल पर्रिकर को पुराने दिन
पणजी, 17 जनवरी: गोवा का चुनावी रण इस बार काफी दिसचस्प होने वाला है। एक तरफ गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी से उनको बड़ा ऑफर मिला है। अगर ऐसा हुआ तो फिर हर बार गोवा विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सीधी जंग कांग्रेस और बीजेपी के बीच रहती थी, वहीं यह मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प हो जाएगा।

दरअसल, हाल ही में कुछ दिन पहले गोवा में बीजेपी के संकटमोचन रहे दिवंगत पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पार्टी हाईकमान से अपनी नाराजगी जताई थी। उनकी इस नाराजगी के पीछे बताया जा रहा है कि पार्टी उनको इस बार विधानसभा में टिकट नहीं देने जा रही है, जिसके बाद सख्त लहजे में उन्होंने कहा था कि वो चुप नहीं बैठेंगे।
वहीं अब जब गोवा में बीजेपी की मुश्किलें उत्पल पर्रिकर बढ़ाते नजर आ रहे हैं तो गोवा भाजपा प्रभारी सीटी रवि का बयान सामने आया है, उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हमेशा बीजेपी के लिए काम किया और अपने परिवार को कभी राजनीति में नहीं लाए। आप, शिवसेना और कांग्रेस उत्पल पर्रिकर (मनोहर के बेटे) के बारे में बात कर रहे हैं, हम यह नहीं भूलेंगे कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने अपने बुरे दिनों में उनके बारे में क्या कहा था।
बता दें कि आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें एक बड़ा ऑफर दिया है।केजरीवाल के मुताबिक वो पर्रिकर जी का पूरा सम्मान करते हैं, ऐसे में उनका (उत्पल) पार्टी में स्वागत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्पल पर्रिकर ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने पार्टी से पणजी विधानसभा सीट के लिए टिकट मांगा था, लेकिन हाईकमान इसके पक्ष में नहीं है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications