गोवा में मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे विश्वजीत राणे ने की राज्यपाल से मुलाकात, फाइनल नाम पर सस्पेंस है बरकरार

पणजी, मार्च 12। गोवा में भारी बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री को बदलने पर विचार चल रहा है। ऐसी खबरें हैं कि गोवा में प्रमोद सावंत की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी विधायक विश्वजीत राणे सबसे आगे हैं। शनिवार को उन्होंने राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राज्य में कई तरह की अटकलें अब लगना शुरू हो गई हैं।

Vishwajit Rane

मेरी मुलाकात पूरी तरह निजी है- विश्वजीत राणे

राज्यपाल से मिलने के बाद खुद विश्वजीत राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह मुलाकात पूरी तरह से व्यक्तिगत थी, इसका राजनीति से कोई भी लेना-देना नहीं है, मैं बीजेपी का एक अनुशासनात्मक सिपाही हूं। वहीं इस मुलाकात को लेकर भाजपा के सूत्रों का भी यही कहना है कि इस बार में पार्टी को कोई जानकारी नहीं है। विश्वजीत राणे से जब प्रमोद सावंत को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

गोवा में बीजेपी 20 सीटें जीतकर बना रही है सरकार

आपको बता दें कि गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट पर बहुत ही कम वोटों के अंतर से जीते हैं। काउंटिंग के दौरान प्रमोद सावंत शुरुआत में कई राउंड तक पीछे चल रहे थे। आखिर में वो कांग्रेस के धर्मेश सगलानी से सिर्फ 650 वोटों के अंतर से जीते हैं। गोवा में बीजेपी 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को MGP ने और तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन दे दिया है, जिसके बाद गोवा में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, लेकिन सीएम को लेकर सस्पेंस लगातार बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+