गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति पर योगी सरकार का एक्शन, करोड़ों की जमीन कुर्क
गाजीपुर, 27 अप्रैल। यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं ना कहीं इनके बेनामी संपत्तियों की कुर्की और इनके गुर्गों पर भी कार्रवाई चल रही है। गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बबेड़ी गांव में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति 0.6560 हेक्टेयर जमीन उनके साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम से थी। इन दोनों लोगों के द्वारा इस भू संपत्ति को प्लाटिंग करके बेचा जा रहा था जिसमें कई प्लाट बेचा भी जा चुका है। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी सदर की टीम ने बिक्री की हुई जमीनों को छोड़कर शेष बचे भू संपत्ति को कुर्क करने का काम किया जिसकी वर्तमान में कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है।

लगातार कस रहा शिकंजा
यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार जब से आई है माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई तेज हो चुकी है। ऐसे में एक तरफ जहां भू माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है तो शराब माफिया से लेकर हर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले और अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वालों पर बुलडोजर गरज रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की बात की जाए तो अब तक उनके होटल गजल सहित परिवार में उनकी पत्नी और बेटों के नाम पर ली गई संपत्ति को धारा 14 A के तहत कुर्क किया जा चुका है। साथ ही साथ यूपी के बांदा जेल में बंदी मुख्तार की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है और सरकार लगातार शिकंजा कसे हुए है।

Recommended Video
सालों के नाम पर थी प्रॉपर्टी
गाजीपुर जिले के सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर की धारा 14-A के तहत मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। माफिया मुख्तार ने अपनी संपत्ति को बचाने और प्रशासन से असलियत छुपाने के मकसद से अपने सालों अनवर शहजाद और शकील रजा के नाम से जमीन खरीदी थी। इस जमीन को प्लॉटिंग करके बेचा जा रहा था जिसमें अधिकतर प्लॉट बेच दिया गया था। वहीं मौके पर अभी भी गाटा संख्या 446 में बड़ी बेमानी संपत्ति है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ 10 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications