गाजीपुर: गंगा स्नान करने जा रही आठ महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 5 घायल
गाजीपुर। एनएच 24 पर गंगा स्नान करने जा रही 8 श्रद्धालुओं महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है।
Recommended Video

यह हादसा गाजीपुर के जमानियां थाना इलाके के ताजपुर मंझरिया गांव के पास हुआ है। गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु महिलाओं का झुंड निकाला हुआ था। तभी जमानियां की तरफ से मेदनीपुर जा रहा गिट्टी से लदा बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 5 महिलाए घायल हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 24 को जाम कर दिया और हादसे की शिकार महिलाओं के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।
वहीं, घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। वहीं, सीओ जमानियां सुरेश शर्मा ने बताया कि जमानिया की तरफ से मेदनीपुर की तरफ जा ट्रक जा रहा था कि मंझरिया गांव के पास ट्रक से कुचल कर 3 महिलाओं में ज्योति देवी, मीरा देवी और किरन यादव की मौत हो गई है। जबकि 5 घायल महिलाओं में अंजलि, मौसम, भगमनी देवी ,राधिका और चुलबुली है।
हादसा ट्रक ड्राइवर को नींद आने या नशे में रहने की वजह हुआ है, इस पर जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रक समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि नियमानुसार पीड़ितों को मुआवजा भी दिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications