Ghazipur: सपा नेताओं ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए दिया धरना, पुलिस से भी हुई कहासुनी

यूपी निकाय चुनाव के दौरान गाजीपुर जनपद में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी सपाइयों की जमकर कहासुनी हुई।

SP leaders protest in Ghazipur alleging bogus voting

यूपी निकाय चुनाव के दौरान Ghazipur जनपद में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी सपाइयों की जमकर कहासुनी हुई।

यूपी निकाय चुनाव के दौरान गाजीपुर जनपद में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी जब सपा नेता नहीं माने तो कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कार्यकर्ताओं की हिरासत में लिए जाने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता नाराज हो गए और इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में किसी तरह सपा नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

पूरा मामला गाजीपुर जनपद के सेंट लुदर्स कॉन्वेंट कॉलेज मतदान केंद्र का है। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के दौरान कालेज में मतदान चल रहा था इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोगों द्वारा फर्जी तरीके से वोटिंग की जा रही है।

इस मामले में सुनवाई न होने पर वहां पर मौजूद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने लगे। मतदान स्थल के समीप मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा नेताओं को समझाया गया लेकिन वे नहीं मानें, ऐसे में पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले कर चली आई।

सपा नेताओं के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश यादव सपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और वहीं पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक जय किशन साहू भी धरना स्थल पर पहुंच गए।

इस दौरान लोगों द्वारा वहां जमकर नारेबाजी भी की गई, हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

इस मामले में फर्जी वोट डालने वाले तीन लोगों को पकड़कर उनके पास मिले आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की जांच की तो पता चला कि तीनों फर्जी आईडी लिए थे। ऐसे में तीनों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+