बाइक पकड़कर पीछे-पीछे दौड़ता रहा SI, रुकने पर जड़े कई थप्पड़, Viral Video देख लोग ले रहे हैं मजा
Ghazipur Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच करने के साथ ही पुलिस द्वारा गलत पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
इस दौरान कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं जिसे सुन और देखकर हैरानी हो रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से सामने आया है। जिसे देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। [Video नीचे है।]

दरअसल, गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा आचार संहिता का पालन करते हुए वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान वहां पर मौजूद टीम हेलमेट न पहन कर बाइक चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही थी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बाइक चालक बिना हेलमेट लगाए बाइक पर एक व्यक्ति को बैठाकर आता दिखाई दिया। उसे देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक रोकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखकर बाइक रोकने की बजाय बाइक चालक पुलिस टीम से बचते हुए बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान वहां पर तैनात एक SI ने बाइक पर पीछे बैठे शख्स की कॉलर पकड़ ली।
रोकने के लिए दरोगा द्वारा आवाज़ लगाई गई लेकिन बाइक चालक बाइक लेकर भागता रहा। इस दौरान कुछ दूर तक एसआई भी उन्हें पकड़ कर दौड़ता रहा। बाद में जब बाइक रुकी तो बाइक चालक और बाइक पर बैठे शख्स की पुलिस ने पिटाई कर दी।
देखें Video
इस दौरान किसी शख्स ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद शख्स ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। वही बताया जा रहा है की बाइक चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। यह वीडियो जनपद में चर्चा में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications