गाजीपुर: मुख्तार की पत्नी के नाम बन रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कुर्क, कीमत 2 करोड़ 84 लाख रुपए

गाजीपुर, 26 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जिला प्रशासन ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार के निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स को कुर्क कर लिया गया है। यह निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी के नाम था। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन काम्प्लेक्स की कीमत 2 करोड़ 84 लाख रुपए है।

mukhtar ansari wife afsa ansari shopping complex attached in ghazipur

सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी एमपी सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में कुर्क करने कार्रवाई की गई। कार्रवाई गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी आफसा अंसारी के खिलाफ हुई है। यह कॉम्प्लेक्स सदर कोतवाली ड्योढी बल्लभदास मोहल्ले में 32 रकबा 1150 वर्ग मीटर भूमि में बन रहा था।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इस निर्माणधीन कॉम्प्लेक्स की कीमत लगभग 2 करोड़ 84 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान सदर कोतवाल दीपेंद्र सिंह, सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+