Ghazipur: परीक्षा देकर लौटी छात्रा की मौत, परिजन बोले- फीस जमा नहीं करने पर कॉलेज प्रबंधन ने प्रताड़ित किया

गाजीपुर जिले में बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा फीस के लिए प्रताड़ित किया गया था जिसके चलते छात्रा सदमे में थी और उसकी मौत हुई है।

Ghazipur Khushboo Gupta

उत्तर प्रदेश के Ghazipur जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में फीस न जमा करने के चलते कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्नातक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को क्लासरूम में छात्रों के सामने ही अपमानित किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। परिजनों का आरोप है कि अपमानित और प्रताड़ित किए जाने के चलते ही छात्रा सदमे में थी और सदमे के चलते ही उसकी मौत हुई है। इस मामले में परिजनों द्वारा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

ghazipur girl student

परीक्षा देकर लौटी और बिगड़ गई तबीयत
दरअसल, गाजीपुर जिले के दिलदारनगर बाजार के रहने वाली 21 वर्षीय खुशबू गुप्ता उसिया में स्थित एक महिला महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह अपने कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा देने के बाद वह वापस लौटी और रात में अचानक जोर जोर से रोने लगी। मृतका के भाई रंजन गुप्ता ने बताया कि रात में जब उसकी बहन रो रही थी तो उसने कहा कि कॉलेज में फीस जमा न किए जाने के चलते परीक्षा में विलंब से बैठने दिया गया और शिक्षक और प्रबंधक द्वारा छात्रों के सामने गाली दी गई। रात में खुशबू काफी चिंतित नजर आ रही थी। रंजन द्वारा यह भी बताया गया कि मध्यरात्रि के बाद उसकी बहन की तबीयत एकाएक बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगी।

अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई मौत
छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद रात में ही परिवार वाले उसको अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। परिवार के लोग रात में ही उसकी लाश को घर लेकर पहुंचे और उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। परिजनों द्वारा कालेज प्रबंधन पर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नारेबाजी की जाने लगी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जमानिया विजय आनंद शाही और सेवराई तहसील के उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाया गया उसके बाद परिजनों ने लाश पुलिस के हवाले किया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      गाजीपुर:कॉलेज प्रबंधक की करतूत से आहत छात्रा ने की आत्महत्या, हुआ बबाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+