Ghazipur के अभिषेक यादव को आईईएस में मिली दूसरी रैंक, परिवार में खुशी का माहौल
गाजीपुर निवासी अभिषेक यादव ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईईएस की परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अभिषेक के सफल होने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

Ghazipur जिले के देवकली ब्लाक अंतर्गत रसूलपुर पचरासी गांव के रहने वाले अभिषेक यादव ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) परीक्षा में द्वितीय रैंक हासिल किया है। अभिषेक यादव की सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी सफलता को अभिषेक यादव द्वारा गुरुजनों और अपने माता पिता का आशीर्वाद बताया गया है। अभिषेक यादव के पिता लाल धर सिंह यादव उड़ीसा में स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं।
नवोदय विद्यालय और बीएचयू से की है पढ़ाई
अभिषेक यादव के घर वालों ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई अभिषेक ने जवाहर नवोदय विद्यालय वाराणसी से पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईटी बीएचयू से अभिषेक यादव ने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की। बीटेक और एमटेक करने के बाद अभिषेक यादव ने डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) दिल्ली में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। डीआरडीओ में तैनाती के दौरान पढ़ाई लिखाई और तैयारी करते हुए अभिषेक यादव ने संघ लोक सेवा आयोग में परीक्षा फॉर्म भरा और कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने द्वितीय रैंक हासिल की।

Recommended Video
23 दिसंबर को जारी हुआ रिजल्ट
मालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा का रिजल्ट 23 दिसंबर को जारी हुआ। रिजल्ट जारी होने के बाद अभिषेक यादव और उनके परिजनों ने जब रिजल्ट देखा तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। द्वितीय रैंक हासिल करने के चलते अभिषेक यादव के परिवार के साथ ही गांव और जिले में खुशी का माहौल है। सगरा पीजी कॉलेज के प्रबंधक कैलाश यादव ने बताया कि अभिषेक यादव ने कड़ी मेहनत और परिश्रम के चलते अपना ही नहीं अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को अभिषेक यादों के घर बधाई देने के लिए उनके रिश्तेदार और परिचित लोग आते रहे।












Click it and Unblock the Notifications