Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की तलाश के बीच सहयोगी रविंद्र सिंह की 60 लाख की जमीन कुर्क

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां प्रशासन ने ऐसे शख्स की 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है जो वांछित आफ्शा अंसारी का नजदीकी माना जाता है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा उससे जुड़े एक पूरे आपराधिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, कुर्क की गई जमीन किसी आम सौदे से नहीं खरीदी गई थी। इस जमीन को रविंद्र नारायण सिंह नामक व्यक्ति ने अवैध तरीके से कमाए गए धन से खरीदा था। यह भी बताया गया कि रविंद्र, मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी का आर्थिक सहयोगी है।

ghazipur police seizes property

दरअसल, मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी इस वक्त 50 हजार रुपये की इनामी फरार अपराधी है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश करने के साथ ही और लगातार नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पहले भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरा कानून का शिकंजा

गाजीपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में डोमनपुरा स्थित जिस जमीन को जब्त किया उसकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। ये जमीन रविंद्र सिंह ने सैदपुर के मिथिलेश प्रसाद और डोमनपुरा के ऋतुराज नामक दो व्यक्तियों से खरीदी थी।

इस जमीन का कुल रकबा 0.071 हेक्टेयर है और इसे रविंद्र सिंह ने विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म के जरिए अर्जित अपराध से हासिल पूंजी से खरीदा था। पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया गया कि इस कंपनी में वह आफ्शा अंसारी के साथ साझेदार है।

2.5 करोड़ की फंडिंग और कड़ी जांच

जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रविंद्र और आफ्शा ने विकास कंस्ट्रक्शन से 2.5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम आगाज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड को ट्रांसफर की थी। इस फर्म की डायरेक्टर और चेयरपर्सन खुद आफ्शा अंसारी हैं।

यह आर्थिक लेन-देन सिर्फ बिजनेस की शक्ल में नहीं था बल्कि इसके पीछे एक संगठित अपराध की नींव दिखाई देती है। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की।

अपराध से संपत्ति और अपराध से नाता

रविंद्र नारायण सिंह पर आरोप है कि वह सिर्फ आफ्शा अंसारी का साझेदार नहीं, बल्कि पूरे गैंग के लिए आर्थिक रीढ़ का काम करता था। उसका मुख्य उद्देश्य संगठित आपराधिक गतिविधियों के जरिए धन जुटाना था।

पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने जमीन की कुर्की का आदेश जारी किया। इसके बाद सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई। गाजीपुर पुलिस फिलहाल आफ्शा अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर हाई अलर्ट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+