गाजीपुर MP अफजाल अंसारी ने BJP पर बोला जुबानी हमला, कहा- 400 के पार नहीं, 150 सीटों पर सिमटेगी NDA
Ghazipur Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अफजाल अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 क्या 150 सीट का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाएगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आधी सीटों पर भी जीत नहीं मिलने वाली है। जनता चुपचाप अपना काम कर रही है रिजल्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दूसरे चरण का शुक्रवार को मतदान हो रहा था। दूसरे चरण के मतदान के दिन अफजाल अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर फाटक पर स्थित अपने आवास पर बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
जनता लड़ रही है चुनाव
अफजाल अंसारी ने कहा कि इस बार राजनीतिक पार्टियों नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है। बीते 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी की हकीकत सभी लोगों को पता चल गई है। इस बार भले ही तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन जनता अपना फैसला अच्छा सुनाएगी।
अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार में पहले जैसा प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। पहले जनसभा और रोड शो के दौरान लोग मोदी मोदी के नारे लगाते थे और मंच के समीप पहुंचकर नाचने गाने लगते थे। लेकिन इस बार गंगा से लेकर सरयू तक से जो तस्वीरें आ रही है उससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी से सभी लोग नाराज हैं।
मुख्तार को मारने वाले मिट गए
गाजीपुर के मौजूदा सांसद और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने अपने भाई मुख्तार अंसारी के बारे में भी बात की। उन्होंने एक बार फिर मुख्तार अंसारी की मौत को साजिश करार दिया। कहा कि जेल में मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारा गया है।
मुख्तार अंसारी को शेर बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्तार पर कई बार हमले हुए लेकिन वो हर बार मौत से बच गए। मुख्तार को मारने वाले मिट गए। जनता आवाज देकर बता रही है कि मुख्तार के साथ क्या किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications