मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ी, 17 साल पुराने गैंगस्टर केस में आज आएगा फैसला

17 साल पुराने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस में बाहुबली मुख्तार अंसारी और गाजीपुर से बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती है। गाजीपुर की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट आज सजा पर फैसला सुनाएगी।

Afzal Ansari and Mukhtar Ansari

Afzal Ansari and Mukhtar Ansari News: बाहुबली मुख्तार अंसारी और गाजीपुर से बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी के लिए 15 अप्रैल का दिन बेहद ही खास साबित होने वाला है। क्योंकि, गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 17 साल पुराने एक गैंगस्टर एक्ट के मामले में आज फैसला सुना सकती है।

अगर कोर्ट का फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में रहता है तो ठीक, नहीं तो बीएसपी सांसद अफजाल अंजारी की सांसदी खतरे में पड़ जाएगी। बता दें, कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस और गवाही पूरी होने के बाद 1 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दरअसल, यह मामला साल 2005 का है। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी में तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। इस हत्याकांड में सांसद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया था।

जिसके बाद पुलिस ने 2007 में गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत अफजाल अंसारी, मुख्‍तार अंसारी और उनके बहनोई एजाजुल हक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में इस केस पर 1 अप्रैल को बहस पूरी हो गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने 15 अप्रैल का दिन फैसले के लिए मुकर्रर किया है।

Recommended Video

    डॉन अतीक के बाद अब मुख़्तार और सांसद अफ़ज़ाल की बारी, कोर्ट कल सुनायेगा फैसला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान कर देती है तो अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी जा सकती है। क्योंकि, इस मामले में अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+