BSP सांसद अफजाल अंसारी ने कहा - 2024 में BJP की हार का कारण बनेगा बुलडोजर
गाजीपुर, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं, अपराधियों पर योगी सरकार का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अवैध कब्जे और अतिक्रमण पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रदेश में बुलडोजर की चर्चा है। इस बीच माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2024 में यही बुलडोजर केंद्र सरकार के नाश का सबसे बड़ा कारण बनेगा। अफजाल अंसारी ने सोमवार को गाजीपुर में मीडिया से बातचीत में ये बयान दिया।

बसपा सांसद ने कहा कि 2024 में केंद्र सरकार के नाश का सबसे बड़ा कारण यदि कुछ होगा तो उत्तर प्रदेश में ये बुलडोजर होगा, क्योंकि इसने गांव गांव में लोगों को भयभीत कर दिया है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भयभीत कर दे, राजनीतिक विरोधियों को भयभीत कर दे, यदि बुलडोजर की नीति को जनता का समर्थन था तो बीजेपी को गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल होनी चाहिए थी, क्योंकि गाजीपुर में ही बुलडोजर का केंद्र था।
अफजाल अंसारी ने कहा - BJP की हार का कारण बनेगा बुलडोजर
बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि आखिर गाजीपुर में बीजेपी का रिजल्ट जीरों क्यों हो गया? उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में उनकी सरकार बन गई है, लेकिन पूर्वांचल का यह हिस्सा जिसमें गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया व अन्य जनपद आते हैं यहां की 37 सीटों में से बीजेपी मात्र 4 सीटों पर ही क्यों सिमट कर रह गई? ये बीजेपी को क्या संकेत देता है। यानी कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बीजेपी ने जो नारे दिए थे वो सब खोखले थे। जहां पर चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री तक आए, लेकिन उनकी लहर काम नहीं आई। क्योंकि पूर्वांचल में आम आदमी के दिल में ये बात घर कर गई है। ये लोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जबरदस्ती फंसाते हैं और इनके अधिकारियों ने झूठ और बेईमानी का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications