कुदरत का रौद्र रूप! Ghazipur में बिजली गिरने से 4 महिलाओं की मौत, पेड़ के नीचे लिया था आसरा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बावजूद लगातार बिजली गिरने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। यूपी के गाजीपुर जिले में गुरुवार की देर शाम बिजली के रूप में आसमान से आफत बरसी है। जिसकी चपेट में आकर अलग-अलग गावों में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पेड़ के नीचे लिया था आसरा
बता दें कि गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदेसर निवासी 48 वर्षीय सरिता देवी शाम को खेत से लौट रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गई। लेकिन दुर्भाग्यवश इसी दौरान तेज आवाज के साथ उनके ऊपर ही बिजली गिर पड़ी। आसमान से गिरी बिली की चपेट में आने से झुलस कर सरिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

4 women died who had taken shelter under a tree due to lightning in Ghazipur

खेत से घर आ रही थी दोनों महिलाएं
वहीं बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा गांव और चकदरिया गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। माटा गांव निवासी 40 वर्षीय रीना राजभर और 45 वर्षीय गीतांजली उर्फ गीता राजभर खेत की तरफ गई थी। लेकिन अचानक वहां मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह घर आ ही रही थी कि तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में दोनों आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुल 4 महिलाओं की मौत, 5 घायल
उधर, चकदरिया गांव निवासी 40 वर्षीय रमिता देवी भी खेत से घर लौटने के दौरान बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। जिन्हे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची बरेसर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनके एलावा माटा गांव निवासी ज्योति राजभर, अलगू शर्मा, पहाड़पुर तौकीर गांव निवासी शत्रुध्न, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी प्रतिज्ञा पुत्री विनोद और संदीप पुत्र विनोद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+