Nepal Plane Crash में गाजीपुर के 4 दोस्तों की मौत, सामने आया दर्दनाक Video, फेसबुक पर लाइव था युवक

नेपाल में हुए विमान हादसे में गाजीपुर जिले के रहने वाले चार दोस्तों के भी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय गाजीपुर निवासी एक युवक अपने मोबाइल से फेसबुक पर लाइव था, ऐसे में घटना वीडियो भी सामने आया है।

Nepal plane Crash

रविवार को Nepal Plane Crash में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के 4 युवकों की मौत हो गई। चारों की आपस में पक्की दोस्ती थी और चारों लोग नेपाल में घूमने के लिए गए थे। घटना के समय सोनू जायसवाल नामक युवक अपने मोबाइल से फेसबुक पर लाइव था। ऐसे में घटना से पहले और प्लेन क्रैश होने तक का विमान के अंदर का वीडियो साेनू जायसवाल के फेसबुक पर लाइव कैद हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Nepal Plane Crash में गाजीपुर के 4 दोस्तों की मौत, सामने आया दर्दनाक Video, फेसबुक पर लाइव था युवक
    12 जनवरी को घर से निकले थे घूमने

    12 जनवरी को घर से निकले थे घूमने

    दरअसल, गाजीपुर जिले के कासिमाबाद निवासी 28 वर्षीय सोनू जायसवाल, जहुराबाद निवासी 28 वर्षीय अनिल राजभर और 23 वर्षीय विशाल शर्मा तथा अलावलपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह कुशवाहा 12 जनवरी को अपने घर से निकले थे। गाजीपुर से निकलने के बाद वे सबसे पहले वाराणसी आए और वाराणसी में सारनाथ व अन्‍य स्थानों पर भ्रमण करने के बाद उसी दिन वे नेपाल के लिए चले गए। रविवार को चारों दोस्त यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में सवार होने के बाद नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से पोखरा जा रहे थे। विमान क्रैश होने से पहले सोनू जायसवाल अपनी मोबाइल से फेसबुक पर लाइव था। ऐसे में विमान क्रैश होने से पहले की घटना फेसबुक पर लाइव चल रही थी। घरवालों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

    शाम पांच बजे परिजनों को मिली जानकारी

    शाम पांच बजे परिजनों को मिली जानकारी

    बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि टीवी और समाचार पर नेपाल में विमान हादसे की सूचना उनको मिली थी। बाद में सोनू जायसवाल के मित्रों ने जो फेसबुक पर लाइव वीडियो देखा तो उनको इसके बारे में जानकारी मिली। उसके बाद सोनू के मित्रों ने उसके परिजनों को फोन कर जानकारी दी। सोनू के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो रहा था ऐसे में परिजन परेशान हो गए। बाद में सायं करीब पांच बजे जब उनके मौत की सूचना थाने के माध्यम से मिली तो परिवार में मातम पसर गया। मृतकों के परिजन चिखने चिल्‍लाने लगे, पास पड़ोस के लोग उन्‍हें ढांढस बधा रहे हैं। हालांकि जो सूची जारी हुई है उसमें पांच भारतीयों की मौत बताई जा रही है। एक अन्‍य युवक भी उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है लेकिन कहां का है, उसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

    चहरे पर मुश्कान लेकिन पल भर में मौत

    चहरे पर मुश्कान लेकिन पल भर में मौत

    घटना के समय का सोनू जायसवाल के फेसबुक लाइव पर अपलोड हुआ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक मुस्कुराते हुए वीडियो बना रहा है। वह प्लेन के अंदर और खिड़की से बाहर का भी वीडियो रिकॉर्ड किया। इस दौरान विमान में सवार यात्री बात करते नजर आते हैं थोड़ी ही देर में प्लेन में एक धमाका होता है और उसके बाद आग लगती हुई दिखाई दे रही है। उसके बाद चारों तरफ आग ही आग दिखाई देती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+