गाजियाबादः सेना से निकाले गए जवान ने एडीएम का बल्ले से सिर फोड़ा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर थाने अंतर्गत मैदान सिंह अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति पर राज नगर के सेक्टर 14 पार्क में घूमते हुए एक आदमी ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। युवक की पहचान जगवीर सिंह के रूप में हुई है जिसने एडीएम के सिर पर बैट से हमला कर दिया।

uttar pradesh ghaziabad man did attack on adm from bat

Recommended Video

    गाजियाबादः सेना से निकाले गए जवान ने एडीएम का बल्ले से सिर फोड़ा

    इसके बाद घायल अवस्था में एडीएम को तत्काल यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। अपर जिलाधिकारी को अगले 24 घंटो के लिए आईसीयू में रखा गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जगवीर सिंह को कविनगर थाने ने गिरफ्तार कर लिया गया है और अपर जिलाधिकारी का इलाज कराया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि प्रथम जांच में पाया गया है कि जगवीर सिंह का सेना से कोर्ट मार्शल हो चुका है तथा गौर मॉल में बाउंसर का काम करता था । वहां से भी उन्हें निकाल दिया गया था। जगवीर सिंह के संबंध में और भी गहन जांच की जा रही है की किस वजह से उसने ये हमला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+