गाजियाबाद: दसवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दो बार गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति चला रही है और अपराधियों पर लगाम कस रही है लेकिन दुष्कर्मियों में फिर भी खौफ नहीं है, ऐसा गाजियाबाद की घटना को देखकर लगता है। नाबालिग लड़की से दो बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया और उसका अश्लील वीडियो भी दरिंदों ने बना लिया। पहले तो पीड़िता ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह गुमसुम रहने लगी और जिंदा नहीं रहने की बात कहने लगी तो माता-पिता ने उसकी काउंसलिंग कराई। इसके बाद पीड़िता ने मां से कहा कि उसके साथ क्या हुआ? जिले की सिहानी गेट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के सामने दुष्कर्मियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Henious act with minor girl in city, three accused arrested

घटना गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय दसवीं की छात्रा से उसके घर के पास ऑटोमोबाइल शॉप चलाने वाला समीर बात करता था। महीनेभर पहले उसने छात्रा को शॉप में बुलाया और उसके साथ रेप किया। समीर के रिश्तेदार दीपक ने इसका वीडियो बना लिया और फिर धमकाकर उसने भी छात्रा से रेप किया। पीड़िता ने इस बारे में घर में किसी को नहीं बताया। इसके बाद वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर पीड़िता को समीर ने फिर बुलाया और इस बार दोस्त शोएब के साथ मिलकर गैंगरेप किया। छात्रा अपने घर में खामोश रहने लगी। जब उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया तब माता-पिता उसको काउंसलिंग कराने ले गए। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो परिजन हक्के-बक्के रह गए।

तीन आरोपियों के खिलाफ परिजनों ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिहानी गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और समीर, शोएब व उसके रिश्तेदार दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिसमें छात्रा का अश्वील वीडियो था। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सिहानी गेट के एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सारे सबूत जुटाकर अदालत में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+