गाजियाबाद में चावल कारोबारी से 45 लाख की लूट, बदमाशों ने पिस्टल की बट से किया घायल

गाजियाबाद, 17 अगस्त: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कारोबारी से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने गन प्वॉइंट पर दिनदहाड़े चावल कारोबारी को घायल कर 45 लाख रुपए लूट लिए और आसानी से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लहूलुहान हालत में कोरोबारी ने अपने परिचित को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला आपसी झगड़े के बाद भी लूटपाट का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

miscreants robbed rs 45 lakh from businessman in ghaziabad

एक करोड़ रुपए लेकर चावल खरीदने आया था कारोबारी

मामला कविनगर में आरडीसी के दुर्गा टावर का है। चेन्नई के चावल कारोबारी आनंद गुड़गांव निवासी अपने रिश्तेदार के साथ चावल खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए लेकर आए थे। आरडीसी के दुर्गा टावर में 4 बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर 45 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश कारोबारी पर हमला करते रहे, लेकिन उसने नोटों से भरा दूसरा बैग नहीं छोड़ा। आनंद ने 55 लाख रुपए से भरा बैग बदमाशों से बचा लिया।

45 लाख रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश

बदमाशों ने पिस्टल की बट से कारोबारी पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घायल हालत में आनंद ने अपने एक परिचित को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि आरोपियों के पास तमंचे थे। बदमाश 45 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित ने कुछ लोगों की पहचान भी की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+