गाजियाबाद में अखिलेश यादव पर फेंकी चप्पल, रैली में हंगामा

akhilesh yadav
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में वोट जुटाने की मुहिम पर निकले नेताओं को क-कभी लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। कभी उनकी कड़वी बोली सुनती पड़ती है तो कभी विरोध का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुआ। रविवार को उन्हें गाजियाबाद के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की रैली के दौरान एक युवक ने उनकी ओर चप्पल उछाल दी। रैली जिले के कविनगर इलाके में स्थित रामलीला ग्राउंड में थी। चुनावी रैली को संबोधित करने जैसे ही अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे और भाषण देना शुरु किया भीड़ में खड़े एक युवक ने उनपर हमला कर दिया।

भीड़ के बीच से एक 25 साल के युवक अचानक अपने स्थान से उठा और अखिलेश यादव पर चप्पल फेंक दी। हलांकि चप्प्ल अखिलेश को लगी नहीं और मीडिया गैलरी मं जा गिरी। अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध कर रहे युवक ने गुस्से में आकर इस हरकत को अंजाम दिया। युवक की इस हरकत से वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले गए। पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+