यूपी के घर में एंटी टैंक मिसाइल के शेल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद से मचा हड़कंप
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास बुद्ध विहार स्थिक घर में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिलने से हड़कंप मच गया है। मझोला इलाके में एक मकान में भारी मात्रा में डेटोनेटर, खाली शेल और असलहे बरामद किये गये हैं।

बुद्ध विहार सेक्टर 1 के मकान नंबर 135/136 पर छापे के दौरान पुलिस ने यह हथियार बरामद किये हैं। पूरे मकान को बम निरोधक दस्ते की मदद से तलाशी की गयी। जिसके बाद में यहां से हैंड ग्रेनेड और सैकड़ो खाली खोखे मिले थे।
यही नहीं घर के भीतर से एंटी टैंक मिसाइल के दो शेल भी मिले हैं। बड़ी संख्या में मिले डेनोटर ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार यह घर एक व्यापारी ने किराये पर लिया था।
एसपी सिटी डॉ राम सुरेश यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है। हालांकि इस मामले में उन्होंने कुछ और कहने से इनकार कर दिया क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है।












Click it and Unblock the Notifications