दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर के बीच की सीमा सील, चेंकिंग के चलते लगा है लंबा जाम

गाजियाबाद। गाजियाबाद प्रशासन ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से लगे अपने सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। बॉर्डर सील होने की वजह से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा जाम लगना शुरू हो चुका है। इसकी वजह से ऑफिस आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जरूरी सेवाओ से जुड़े लोग पास दिखाकर प्रवेश कर पा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कल रात भी बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया था।

Recommended Video

      Lockdown 4.0 : Delhi से NCR जाना मुश्किल,Delhi-Ghaziabad Border सील,लगा लंबा जाम | वनइंडिया हिंदी
      Heavy traffic at Delhi-Ghaziabad border

      बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसको देखते हुए डीएम ने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को बंद करने का फैसला लिया। डीएम ने आदेश में कहा कि सिर्फ उन्हीं लोगों को दिल्ली से गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास आधिकारिक पास होगा। जरूरी सेवाओं से संबंधित लोगों को आवश्यक पहचान पत्र दिखाने होंगे।

      Heavy traffic at Delhi-Ghaziabad border

      क्या लिखा है आदेश प्रपत्र में
      जनपद गाजियाबाद में पिछले दिनों में कोरोना पॉजिटिव केसों में बढ़ोतरी हुई है। इन बढ़े हुए केसों में बड़ा हिस्सा गाजियाबाद-दिल्ली के बीच आवागमन करने वालों से संबंधित है। अत: मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को पूर्व की भांति (लॉकडाउन 2 की तरह) प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल 2020 को जारी आदेश के अनुसार, जिन प्रतिबंधों और शर्तों के अधीन दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को सील किया गया था, वही व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक भी लागू रहेगी।

      Heavy traffic at Delhi-Ghaziabad border

      आदेश की मुख्य बातें-
      - भारी वाहन, ट्रकों से माल ढुलाई करने वाले, बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी गाड़ियां व आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों से संबंधित वाहनों को बिना किसी अनुमति पास के गाजियाबाद की सीमा से, बिना किसी पूछताछ के निकलने की अनुमति रहेगी। एंबुलेंस को भी बिना किसी रोकटोक के आने-जाने की अनुमति होगी।
      - डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंक कर्मियों के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं होगी। इनका परिचय पत्र यातायात के लिए पर्याप्त होगा और उन्हें मान्यता प्राप्त होगी।
      - जनपद गाजियाबाद से दिल्ली जाकर ऑफिसों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यालय द्वारा जारी किए गए अलग पास की जरूत होगी। सिर्फ परिचय पत्र के आधार पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने दिल्ली के सरकारी ऑफिसों से कहा है कि 33 प्रतिशत कर्मचारियों की सीमा को ध्यान में रखते हुए पास जारी किए जाएं। जब तक पास जारी नहीं होंगे तब तक परिचय पत्र के आधार पर ही इनको आवागमन की अनुमति होगी।
      - ऑफिस टाइम के हिसाब से सुबह 9 बजे तक ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने दिया जाएगा वहीं उधर से लौटते समय 6 बजे के बाद ही इन कर्मचारियों को गाजियाबाद की सीमा में एंट्री दी जाएगी।
      - मीडियाकर्मियों को केवल अपना अधिकृत परिचय पत्र दिखाना होगा। दिल्ली के अदालतों के वकीलों को भी परिचय पत्र के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
      - आवश्यक काम से दिल्ली-गाजियाबाद के बीच आवागमन के लिए http://164.100.68.164/upepass2 लिंक के जरिए पास प्रदान किया जाएगा।
      - दिल्ली के हॉटस्पॉट एरिया से आने वाले किसी व्यक्ति को गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गाजियाबाद के हॉटस्पॉट एरिया में भी बाहर से किसी के आने पर प्रतिबंध रहेगा व इन क्षेत्रों से बाहर जाने पर भी पूर्ण बैन रहेगा। आवश्यक वस्तुओं, चिकित्सा, स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाओं को इन नियमों से छूट मिलेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+