जिम रिसेप्शनिस्ट 'पिंकी' को मिली मौत, जिम्मेदार 'साकिब' गिरफ्तार; हिन्दू संगठनों ने कहा- 'लव जिहाद'

गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक जिम रिसेप्शनिस्ट की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि मृत युवती दिल्ली के साकिब नाम के लड़के के साथ लिव-इन में रहती थी। माँ ने साकिब पर आत्महत्या के लिए उकसाने ला आरोप लगाया है। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने लव-जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा किया है।

4 साल से लिव-इन में थी पिंकी
मृतिका पिंकी गुप्ता की माँ के अनुसार वह वैशाली के सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहती थी। मां ने बताया कि बेटी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट जॉब करती थी। साकिब भी वहीं जॉब करता था। यहीं पर दोनों की दोस्ती शुरू हुई। दोनों 4 साल से लिव-इन में रह रहे थे। गुरुवार रात हम लोगों को घटना के बारे में सूचना मिली, तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वहां साकिब मौजूद नहीं था।

Gym receptionist Pinky found hanging boyfriend Saqib arrested Hindu organizations says it love jihad

पिंकी की मां ने बताया कि बेटी का शव कमरे में पंखे से लटका था। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भिजवाया दिया। वहीं पिंकी के भाई शिवम और राजू गुप्ता ने साकिब के खिलाफ थाना कौशांबी में मुकदमा दर्ज कराया है।

Gym receptionist Pinky found hanging boyfriend Saqib arrested Hindu organizations says it love jihad

साकिब के पिता पर भी आरोप
पिंकी के भाई का कहना है कि साकिब बहन को प्रताड़ित करता था। उसे आत्महत्या के लिए उकसाता था। बहन ये सब बातें हम लोगों को बताती थी। बहन को उकसाने में साकिब के पिता मुस्तफा खान का भी हाथ है। इन्हीं बातों से तंग आकर पिंकी ने खुदकुशी की है। उधर, मां का कहना है कि साकिब को फांसी की सजा होनी चाहिए। हमें इंसाफ चाहिए। साकिब के घरवालों को भी जेल होनी चाहिए।

Gym receptionist Pinky found hanging boyfriend Saqib arrested Hindu organizations says it love jihad

हिन्दू संगठन ने लगाया लव जिहाद का आरोप
पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने शव को थाना कौशांबी के सामने सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। कुछ हिंदू संगठन भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ACP स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से कहा कि "आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बेटी का शव सड़क पर रखना अनुचित है। ये बेटी के शव का सम्मान भी नहीं है।'' जिसके बाद परिजन शव लेकर वहां से चले गए।

Gym receptionist Pinky found hanging boyfriend Saqib arrested Hindu organizations says it love jihad

लड़की के कमरे से मिली डायरी
उधर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान युवती की एक डायरी मिली है। पुलिस का कहना है कि 2021 से ये युवती इस डायरी को मेंटेन कर रही है। डायरी में क्या लिखा है, इस बारे में तो अभी नहीं बताया गया है लेकिन आगे की जांच जारी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Pictures: असल जिंदगी में भी बहुत प्यारी हैं 'भाग्यलक्ष्मी' की Lakshmi, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+