Ghaziabad News: रील नहीं रियल है, पुलिस से हुआ सामना तो बैक गियर में ही लेकर भागने लगे कार, देखें Video
Ghaziabad News: गाजियाबाद में आगे पुलिस की गाड़ी और उसके सामने बैक गियर में चल रही एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बैक गियर में i20 कार करीब 2 किलोमीटर तक चली।
दो किलोमीटर तक पुलिस भी उनका पीछा करती रही लेकिन बाद में वह फरार हो गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि वाहन नंबर के आधार पर कार मलिक की तलाश की जा रही है।

वहीं यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी को देखकर कार में सवार लोग कार को बैक गियर में ही लेकर क्यों भागने लगे। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर नेटीजंस खूब मजे ले रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम इलाके के एलिवेटेड रोड की बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बीती रात्रि में एलिवेटेड रोड पर i20 कर में कुछ लोग मौजूद थे।
इसी दौरान पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और पुलिस कर्मी अपने गाड़ी से निकलकर उनके पास पहुंचते इससे पहले ही कार में सवार लोग पुलिस को आता देख कार को बैक गियर में ही लेकर भागने लगे।
कार में बैठे लोगों के भागने के चलते पुलिसकर्मी भी तुरंत अपने गाड़ी में बैठ गए और उनका पीछा कर लिए। यह भी कहा जा रहा है कि बैक गियर में कार लेकर कार सवार करीब 2 किलोमीटर तक गए।
गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी जो अपनी गाड़ी रोक कर उनके कर के पास जाना चाहते तो कार सवार कार लेकर भागने लगते। अंत में कार सवार कार लेकर फरार हो गए। इस दौरान दूसरे लेन से चल रहा कोई शख्स इसका वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications