3 साल के बेटे को मां ने ऑलआउट पिलाकर उतारा मौत के घाट, पति बोला- सोचा नहीं था वो ऐसा करेगी

3 साल के बेटे को मां ने ऑलआउट पिलाकर उतारा मौत के घाट, पति बोला- सोचा नहीं था वो ऐसा करेगी

गाजियाबाद, 07 जनवरी: पति आकाश से झगड़े के बाद सोनम ने अपने तीन साल के इकलौते बेटे को कीटनाशक पिलाकर जान ले ली। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पीकर सोनम ने अपनी जाने देने की कोशिश की। लेकिन उल्टी होने के कारण वो बच गई। तो वहीं, अब पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं, इस घटना के पीछे सोनम ने अपने पति आकाश द्वारा उसके चरित्र पर शक करना बताया। तो दूसरी तरफ आकाश ने बताया कि उसने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बेटे की जान ले लेगी?

Ghaziabad News: Mother life lost three-year-old son

यह मामला मोदीनगर के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव प्रथमगढ़ का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश की मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी सोनम के साथ 2017 में शादी हुई थी। शादी के बाद सोनम ने बेटे अक्षित को जन्म दिया, जो तीन वर्ष का था। पुलिस का कहना है कि सोनम अक्सर अपने मायके जाती रहती थी, जिसका आकाश विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। करीब सात महीने पहले भी सोनम मायके चली गई थी। बेटे को वह पति के पास छोड़ गई थी।

25 दिसंबर 201 को सोनम के परिजन उसे ससुराल छोड़ गए। तब से सोनम गुमसुम थी। मंगलवार की रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था। सोनम से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि आकाश ने उससे कहा कि वह दूसरी शादी कर चुकी है। इससे वह आहत हुई और बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। बुधवार सुबह सोनम घर पर अक्षित के साथ थी। अन्य लोग खेत पर थे। जेठ विकास अपनी मां प्रेमवती के लिए चाय लेने घर आया तो सोनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने धक्के मारकर इसे खोला। सोनम बदहवासी की हालत में थी।

उसने कहा कि अक्षित को कुछ हो गया है। परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां डॉक्टर ने अक्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोनम बदहवास हालत में थी। परिजनों ने सोनम के कमरे में मच्छर मारने वाले लिक्विड की टूटी रिफिल देखी तो उन्हें शक हुआ। साथ ही उल्टी पड़ी होने के कारण शक और ज्यादा गहरा गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बेटे को ऑलआउट पिलाकर मौत के घाट उतारने की बात कबूल कर ली।

सोचा नहीं था वो ऐसा करेगी
आकाश बार बार यही दोहराए जा रहा था, सोनम तूने ऐसा क्यों किया। उसने बताया कि सोनम कई बार घर से चले जाने और आत्महत्या की धमकी देती थी। फिर भी उसे लगता था कि धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बेटे की जान ले लेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+