Ghaziabad: राजस्थान से बुलाकर पत्नी के बॉयफ्रेंड अक्षय के किए 20 टुकड़े, फरसा से अलग कर दी थी गर्दन
गाजियाबाद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के 20 टुकड़े करके बोरियों में भरकर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिए।

Ghaziabad News: खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से सामने आई है, जिसको सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएंगी। दरअसल, यहां एक पति ने कथित अवैध संबंधों के शक में पत्नी के बॉयफ्रेंड की फरसे से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद शव के 20 टुकड़े कर दिए और इन टुकड़ों को चार बोरियों में भरकर रिक्शा से तीन सौ मीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक आया। लेकिन, गाजियाबाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी मिलाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्त में रिक्शा चालक मिलाल (34) ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। हत्यारोपी की मानें तो उसे अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। यह वारदात गाजियाबाद जिले के लोधी चौक का है। यहां रहने वाले मिलाल ने 19-20 जनवरी की रात को अपनी पत्नी पूनम के प्रेमी अक्षय (24) की हत्या कर दी। अक्षय मूलरूप से राजस्थान (Rajasthan) के कोतपुतली का रहने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय एक साल पहले तक खोड़ा में ही रहता था और रिक्शा चलाता था।
इस दौरान उसका मिलाल के घर आना-जाना हो गई और उसकी नजदीकी मिलाल की पत्नी पूनम से बढ़ गई। मिलाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी 7 साल की बेटी रेखा घर में ही झुलस गई थी। उसका दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूनम को रोज बच्ची के पास जाना पड़ता था, जबकि वह खुद रिक्शा चलाने निकल जाता था। पूनम को चिंता हो रही थी कि घर में दो बेटियों और बेटे के पास कोई नहीं रहता है।
मिलाल का कहना है कि उसकी चिंता को देख उसने साजिश रची और पत्नी से कहा कि वह कुछ दिनों के लिए राजस्थान से अक्षय को बुला ले। पत्नी उसकी बातों में आ गई और फोन करके अक्षय को बुला लिया। वह 19 जनवरी को गाजियाबाद पहुंच गया। पूछताछ में मिलाल ने बताया कि साजिश के तहत पूरी तैयारी कर ली और पूनम से कहा कि वह बेटी के पास अस्पताल चली जाए। पूनम के जाने के बाद मिलाल अक्षय के कमरे में पहुंचा और पूरी ताकत के साथ उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
Recommended Video
शव के किए 20 से ज्यादा टुकड़े
मिलाल ने पुलिस को बताया कि उसने एक ही वार में अक्षय के गर्दन कटकर अलग कर दिया। इसके बाद उसने शव के 20 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। हाथ, पैर, गर्दन अलग-अलग कर दिए थे। धड़ के भी कई टुकड़े कर दिए। उसने बताया कि बच्चों को उसने इस बात का पता नहीं चलने दिए और सुबह बच्चों के उठने पर कह दिया कि अंकल रात में ही घर वापस चले गए, उन्हें जरूरी काम पड़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications