गाजियाबादः शाम को घर से निकला था बाहर, रेलवे लाइन के पास मिली लाश
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

दरअसल, गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के महरौली गांव में आपसी विवाद में हुए लड़ाई-झगड़े में रवि नाम के युवक की उसी के दोस्त सोनू ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी है। परिवार का कहना है कि कल शाम रवि 4:00 बजे अपने घर से बाहर गया था, लेकिन जब घर वापस नहीं आया तो रवि के फोन पर परिवार वालों ने कॉल कि फोन ना मिलने पर उसकी तलाश की गई रेलवे लाइन के पास रवि का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः पति को मौत के मुंह से निकाल लाई पत्नी, चंद्रा देवी ने यूं बचाया अपना 'चांद'












Click it and Unblock the Notifications