Ghaziabad : थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, ये वीडियो आटे की लोई में थूककर तंदूरी रोटी बनाने का था। वायरल वीडियो में ढाबे पर एक शख्स रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसमें थूकता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी तमीज़ुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, ढाबे को भी बंद करवा दिया।

ghaziabad man make tandoori roti by spitting video viral

दो दिन पुराना है वीडियो

मामला गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राकेश मार्ग स्थित एक चिकन प्वॉइंट पर काम करने वाला शख्स रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसमें थूकता है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और चिकन प्वॉइंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी तमीज़ुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चिकन प्वॉइंट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें, इससे पहले भी इस तरह की हरकत के वीडियो सामने आ चुके हैं। वेस्ट यूपी के ही शामली जिले में ऐसा मामला सामने आया था, जहां सगाई कार्यक्रम में थूक लगाकर रोटी बनाई जा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मोहसिन नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एक मामला मेरठ से भी सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+