लव मैरिज के 10 महीने बाद पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, मां-बाप के सामने किए शरीर के टुकड़े

गाजियाबाद, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने जिस लड़की से प्यार किया, उसके साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधा, दहेज के लालच में उसी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, उसने अपने मां-बाप के साथ मिलकर पत्नी के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसे अलग-अलग जगह फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी बताई। जांच में मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने मामले में पति, उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भे दिया है।

2015 से चल रहा था अफेयर, 10 महीने पहले की थी शादी

2015 से चल रहा था अफेयर, 10 महीने पहले की थी शादी

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ विहार में रहने वाले आकाश त्यागी का मध्य प्रदेश के इंदौर की रिया जैन से वर्ष 2015 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी से पिछले वर्ष मार्च में शादी की थी। इस शादी से आकाश के परिजन खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आकाश, उसकी मां ऊषा और पिता सुरेश दहेज की मांग को लेकर रिया को प्रताड़ित करने लगे थे। इसको लेकर उनका रिया से आए दिन झगड़ा रहता था।

बहू ने ससुर को मार दिया था थप्पड़

बहू ने ससुर को मार दिया था थप्पड़

आकाश के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि एक दिन झगड़े के दौरान रिया ने उसे थप्पड़ मार दिया था, इसी दिन उन्होंने पत्नी ऊषा के साथ मिलकर रिया की हत्या की साजिश रची। उन्होंने आकाश के साथ मिलकर रिया की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए पहले तीनों ने रिया की लाश के दो टुकड़े किए। फिर उसका सिर नहर में फेंका और धड़ को शहजादपुर के जंगल में छिपा दिया।

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पति सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पति सहित 3 गिरफ्तार

आकाश त्यागी ने पत्नी रिया की लाश को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस को फोन किया और उसके अपहरण की झूठी सूचना दी। आकाश ने पुलिस को बताया कि रिया के भाई ने किसी से कर्ज लिया था। कुछ लोगों ने घर से रिया का अपहरण कर लिया। हालांकि, यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ ऐसे कई सुराग लगे, जिससे रिया के अपहरण नहीं हत्या होने की तरफ शक हुआ। इस पर सख्ती ने पुलिस ने आकाश और उसके मां-बाप से पूछताछ की। इस दौरान सभी टूट गए और रिया की हत्या करने की बात कबूल ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+