Ghaziabad : एक्सरसाइज के बाद जिम ट्रेनर को आया हार्ट अटैक, देखते-देखते निकल गई जान

कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक से मौतों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल की दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए, जो हैरान करने वाले थे। अब एक जिम ट्रेनर की हार्ट अटैक से महज कुछ सेकेंड में जान चली गई। मामला दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले का है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ghaziabad gym trainer died of heart attack caught on camera

जिम ट्रेनर की हार्ट अटैक से मौत

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में रहने वाला आदिल नाम का शख्स जिम ट्रेनर था। बीते रविवार को वह शहीद नगर में अपने प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में कुर्सी पर बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गिर पड़ा, इसके बाद उसे होश नहीं आया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोग आदिल को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

आदिल की हार्ट अटैक से मौत का वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आदिल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आदिल के चार बच्चे थे। दोस्तों ने कहा कि आदिल रोजाना जिम जाता था और एक्सरसाइज करता था। हार्ट अटैक से मौत की बात चौंकाने वाली है। बता दें, हाल के दिनों में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मशहूर सिंगर केके की मौत ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि सवाल भी खड़े किए कि फिटनेस के बावजूद हार्ट अटैक कैसे आ सकता है।

युवाओं में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले ?

जानकारों का कहना है कि युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने का मुख्य कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव, गलत खान-पान, शराब और ड्रग का सेवन है। इसके अलावा पूरी नींद नहीं लेना से भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि युवाओं में समय से एक्सरसाइज नहीं करना भी हार्ट अटैक की बड़ी वजहों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+