3 फीट के अजीम को ढाई फीट की रेहाना के घरवालों ने भेजा रिश्‍ता, जवाब का इंतजार

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के शामली के रहने वाले 3 फीट के अजीम मंसूरी की शादी की तमन्‍ना अब पूरी होने की उम्‍मीद है। गाजियाबाद में रहने वाली रेहाना के परिजनों ने अजीम के लिए अपनी बेटी का रिश्‍ता भेजा है। 25 साल की रेशमा की लंबाई ढाई फीट है। रेहाना के पिता इकबाल ने बताया कि उन्‍होंने अजीम का वीडियो देखा था जिसमें वह शादी की गुहार लगा रहे थे। इकबाल भी रेहाना की शादी करना चाहते थे, लेकिन लंबाई की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। अब उन्‍हें भी लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।

ghaziabad family sent marriage proposal to shamli azeem mansoori

दरअसल, कैराना निवासी अजीम मंसूरी ने कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों से शादी की गुहार लगाई थी। अजीम की हाइट सिर्फ 3 फीट 2 इंच है। छोटे कद उनकी शादी की राह में रोड़े अटकाता रहा। शादी ना होने से परेशान अजीम ने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई थी। अंजीम मंसूरी की खबर मीडि‍या में आने के बाद अजीम के परिजनों के पास शादी के लिए कॉल्स आ रही हैं। अब शायद उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने अजीम की फरियाद सुन ली है। उन्होंने अजीम के लिए अपनी बेटी का रिश्ता भी भेज दिया है। रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट ही है। रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता ने बताया कि उन्‍होंने अजीम का वीडियो देखा था जिसमें वह शादी की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रिहाना के पिता इकबाल भी रेहाना की शादी करना चाहते थे, लेकिन रेहाना की लंबाई की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। रेहान के पिता इकबाल ने बताया कि अजीम को बिचौलिए के जरिए रिश्ता भेजा है। वह अब अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। रेहाना का कहना है कि जैसा परिवार वाले करेंगे वो उसमे खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+