Dog Attack CCTV: गाजियाबाद की सोसाइटी में मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
गाजियाबाद की एक सोसाइटी में पांच कुत्तों ने मासूम बच्चे को घेर लिया। बच्चा शोर मचाता रहा और कुत्ते मासूम को नोचते रहे। गनीमत रही कि एक डिलीवरी बॉय की नजर उसपर पड़ गई और उसने आकर बच्चे की जान बचाई। वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद रेजिडेंट्स में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग भयभीत हो गए हैं। लोग सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स की एंट्री और एनिमल लवर्स पर सवाल उठा रहे हैं।
प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि ये वीडियो राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-1 कॉलोनी का है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक बच्चा सोसाइटी के अंदर कहीं जा रहा था, तभी उसको 4-5 कुत्तों ने घेर लिया। इन कुत्तों ने कई बार बच्चे के कपड़े अपने जबड़ों से पकड़कर खींचे। वो चींखता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे काटने लगते हैं।

इस दौरान एक फूड डिलीवरी बॉय ने बच्चे के शोर मचाने की आवाज सुनी तो वो बाइक लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गया और बच्चे को बचाया। वहीं इस ये घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications