गाजियाबाद: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन देकर की हत्या

गाजियाबाद। खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, घटना के करीब 40 दिन बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि वो उस पर शादी का दबाव बना रही थी। पहले से शादीशुदा होने के कारण आरोपी ने शादी से इनकार किया तो महिला जिद पर अड़ गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी हत्या कर शव को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फेंक दिया था।

Ghaziabad: Doctor killed his girlfriend with lethal injection

जानकारी के मुताबिक, डासना कॉलोनी में रहने वाली एक महिला गत 7 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति ने थाना मसूरी में लिखाई थी। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली। हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला, इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी। पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था।

पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वो महिला को अपने साथ मौजमस्ती के लिए चंडीगढ़ ले गया था। वहां प्रेमिका ने उस पर शादी का दबाव बनाया। पहले से शादीशुदा होने के कारण आरोपी ने शादी से इनकार किया पर महिला जिद पर अड़ी रही।

रास्‍ते में इस्‍माइल ने जहरीला इंजेक्‍शन लगाकर महिला की हत्‍या कर दी और शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+