Ghaziabad: गोद में बैठी गर्लफ्रेंड, चलती बाइक पर कुछ यूं किया 'इश्किया' स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
Ghaziabad Couple Romance On Bike: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर 'इश्क फरमाता' हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में युवक नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी गोद में बैठ हुई है।
इस दौरान लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के गले में बाहे डाल रखी है। बीच हाईवे पर अश्लील हरकत करने के साथ-साथ खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कपल के इश्क लड़ाते हुए जो वीडियो वायरल हुआ है वह 20 जून की रात 12:30 बजे का बताया जा रहा है।

वहीं, अब चलती बाइक पर कपल को 'इश्क लड़ाना' थोड़ा महंगा पड़ गया। दरअसल, वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम थाना पुलिस एक्शन में नजर आईं और बाइक का 21 हजार रुपए का चलान कर दिया।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें आप साफ देख सकते है कि एक युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड उसकी गोद में बैठी हुई है और उसे बाहों में लेकर गले लगी हुई थी। इस वायरल वीडियो कपल चलती बाइक पर 'रोमांटिक स्टंट' को अंजाम देने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
देखें वीडियो...
चलती बाइक पर कपल के इश्क लड़ाते हुए वीडियो किसी कार चलाक ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। करीब 1 मिनट 10 सेकंड के वीडियो में युवती पूरे रास्ते बाइक चालक के गले से लिपटी रहती है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
इस वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बाइक नंबर की जांच की तो यह बाइक विशाखापटनाम की निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बाइक का 21 हजार रुपए का चलान कर दिया। हालांकि, पुलिस अभी तक युवक और युवती की पहचान नहीं कर पाई है।
एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने कहा, हम इस वीडियो की जांच करा रहे हैं। वीडियो में युवक-युवती हेलमेट पहने हुए नहीं हैं। वे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन भी कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद आकाश कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
Recommended Video
गाजियाबाद में आशिक मिजाज बाइक सवार की वीडियो हुई वायरल, वीडियो इंदिरापुरम के NH 9 का बताया जा रहा है। वो कहते है ना - 'हम तो मरेंगे सनम तुम्हे साथ लेके मरेंगे' पर नियम कानून ताक पर रख के ही सफर करेंगे।
वहीं, प्रिया सिंह ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इशकजादे ...वीडियो जिला गाजियाबाद का है।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने यूपी पुलिस को टैग कर प्रेमी जोड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी स्टंटबाजी के लखनऊ, गाजियाबा, नोएडा और रामपुर जिले कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications