दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे की सामने आई CCTV फुटेज, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Ghaziabad Accident News: गाजियाबाद जिले के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार, 11 जुलाई की सुबह 6 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे की दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज (CCTV) सामने आई है। इस वीडियो फुटेज को देखकर आप की रूह तक कांप जाएगी।

हादसे की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में प्राइवेट स्कूल बस को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड से आते हुए देखा जा सकता है। तेज रफ्तार स्कूल बस ने सामने से आ रही टीयूवी 300 कार में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की हुई इस टक्कर में टीयूवी 300 कार के परखच्चे उड़ गए।

ghaziabad accident news

इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ADCP ट्रैफिक गाजियाबाद आर.के. कुशवाह ने बताया कि यह हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ है। हादसे के वक्त स्कूल बस खाली थी और रॉन्ग साइड आ रही थी।

देखें वीडियो...

ADCP ट्रैफिक गाजियाबाद आर.के. कुशवाह की मानें तो गलती स्कूल बस ड्राइवर की है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल बस खाली थी, उसमें कोई बच्चा नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दर्दनाक हादसे की सीसीटीवी फुटेज न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी की है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्राइवेट स्कूल बस रॉन्ग डाइड तेज रफ्तार में आ रही थी। इस दौरान टीयूवी 300 सवार ने बस से बचने की कोशिश भी की। लेकिन, सामने से आ रही कार को देखकर बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस ने कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद सभी मृतकों के शव कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने शवों को कार का गेट कटर से काटकर बाहर निकाला। पुलिस बताया कि सभी शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के धनपुर गांव रहने वाले थे, जो खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही कार सवार क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस से टकरा हो गई।

इस हादस में मेरठ निवासी नरेंद्र यादव (45), नरेंद्र की पत्नी अनीता (42), नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव की पत्नी बबिता (38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु और करकित और धर्मेंद्र की 7 वर्षीय बेटी वंशिका की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र (42) और 8 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+