एक्सप्रेसवे पर जा रहे हो बाइक लेकर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो देना होगा 20 हजार का जुर्माना
गाजियाबाद, 31 जुलाई: अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बाइक यानी दोपहिया वाहन से सफर कर रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहन से सफर करने वालों का करीब 20 हजार रुपए तक जुर्मा भरना पड़ सकता है। इस कदम के पीछे एक्सप्रेस-वे लगातार बढ़ रहे हादसों को बताया जा रहा है।

इन हादसों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने गाजियाबाद-मेरठ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यह फैसला लिया है। आजतक की खबर के मुताबिक, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की पहचान स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम से की जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर कई बार रॉन्ग साइड से आ रहे दोपहिया और तिपाहिया वाहनों की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
सड़क हादसों के बाद भी बाइक सवार लगातार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी के चलते एनएचएआई ने यह कदम उठाया है। खबर के मुताबिक, अगस्त महीने के पहले हफ्ते से यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हर टोल बूथ पर स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम लगा दिया गया है।
अगर यहां से कोई प्रतिबंधित वाहन गुजरता है तो उसकी पहचान कर ली जाएगी और उसकी फोटो नंबर प्लेट ट्रैफिक पुलिस के साथ साझा की जाएगी। फिर से उसे चालान भेजा जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक केवल ओवर स्पीड वाले वाहनों की सूची ट्रैफिक को दी जाती थी और उनका चालान किया जाता था। लेकिन अब सॉफ्टेवयर में अपडेट कर प्रतिबंधित वाहनों की लिस्ट तैयार की जाएगी और चालान के लिए ट्रैफिक पुलिस को भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications